नई दिल्ली, जुलाई 15 -- एक छोटी कंपनी कुसुमगर लिमिटेड ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है। फैब्रिक बनाने वाली कंपनी कुसुमगर लिमिटेड के शेयर बुधवार को BSE में 36.99 पर्सेंट के प्रीमियम या 155 रुपये के फायदे के साथ 574 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 35.80 पर्सेंट के प्रीमियम या 150 रुपये के फायदे का साथ 569 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कुसुमगर लिमिटेड के शेयर का दाम 419 रुपये था। शानदार लिस्टिंग के बाद और उछल गए कुसुमगर के शेयरबंपर लिस्टिंग के ठीक बाद कुसुमगर लिमिटेड के शेयरों में और तेजी आई है। कंपनी के शेयर BSE में 7 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 621 रुपये पर पहुंच गए हैं। 419 रुपये के IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन 47 पर्सेंट उछल गए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी कुसुमग...