नई दिल्ली, मार्च 2 -- टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर तगड़े नुकसान के साथ लिस्ट हुए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर सोमवार को NSE में 34.62 पर्सेंट की गिरावट के साथ 68 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, कंपनी के शेयर BSE में 70 रुपये पर लिस्ट हुए। आईपीओ में श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर का दाम 104 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 23 फरवरी 2026 को खुला था और यह 25 फरवरी तक ओपन रहा। लिस्टिंग के बाद और लुढ़क गए कंपनी के शेयरखराब लिस्टिंग के बाद श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर और टूट गए हैं। श्री राम ट्विस्टेक्स के शेयर NSE पर 66 रुपये पर जा पहुंचे। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर इंट्राडे के दौरान 67 रुपये पर पहुंच गए। श्...