नई दिल्ली, अगस्त 26 -- गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड की शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई है। कंपनी के शेयर 15 पर्सेंट से अधिक के फायदे के साथ बाजार में लिस्ट हुए हैं। गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर बुधवार को BSE में 15.75 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 185.20 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर 15.63 पर्सेंट के फायदे के साथ 185 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर का दाम 160 रुपये था। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 550 करोड़ रुपये तक का था। लिस्टिंग के बाद शेयरों में आई गिरावट15 पर्सेंट से अधिक फायदे की लिस्टिंग के बाद गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर लुढ़क गए हैं। गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर NSE में 2 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 180.57 ...