नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- बाजार में उतरने के बाद से अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयरों का बुरा हाल है। अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के शेयर 2 अप्रैल को बाजार में लिस्ट हुए हैं। इसके बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 5 दिन में अमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स के शेयर 40 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 121 रुपये पर हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 212 रुपये था। 5 दिन में 40% से अधिक टूट गए हैं कंपनी के शेयरअमीर चंद जगदीश कुमार एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयर 2 अप्रैल 2026 को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 195 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन कंपनी के शेयर और लुढ़क गए, कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 175.50 रुपये पर बंद ...