नई दिल्ली, अगस्त 7 -- देश की लीडिंग टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में पल्सर N160 S और पल्सर N160 SS को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पल्सर N160 S की एक्स-शोरूम कीमत 1,33,511 रुपए और पल्सर N160 SS की कीमत 1,42,585 रुपए तय की है। नया फोर-वॉल्व इंजन, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल, बड़े फ्रंट फोर्क्स और बेहतर इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज इसे N160 सीरीज का एक शानदार अपडेट बनाते हैं। बजाज की इन नई मोटरसाइकिल का सीधा मुकाबला हीरो, होंडा के साथ टीवीएस और सुजुकी के मॉडल से होगा। अब ज्यादा दमदार हो गया इंजनकंपनी ने इन दोनों मोटरसाइकिल में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में किय़ा है। N160 S और SS में नया 164.5cc सिंगल-सिलेंडर फोर-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 9,500rpm पर 18bhp की पावर और 8,000rpm पर 14.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 4.5 सेक...