शाहजहांपुर, जून 2 -- मुख्य बाजार में ट्रैफिक प्लान लागू नहीं होने से मंगलवार की दोपहर कई जगह घंटो जाम लग गया। जाम में फंसे लोग परेशान हैं और प्रशासनिक अधिकारियों को कोसते रहे। जाम की सूचना पुलिस को देने के बावजूद भी कोई भी पुलिसकर्मी जाम खुलवाने नहीं आया।मंगलवार की दोपहर नगर की मुख्य बाजार में कार, ई-रिक्शा आदि के आने से मुख्य बाजार चौराहे, बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट जाम लग गया। लगभग 2 घंटे तक लगे जाम में फंसे लोग परेशान रहे। जाम में फंसे लोगों में अपने अपने वाहन निकालने को लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई। जाम लगने की शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस सहित अन्य अधिकारियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और मौके पर न ही कोई पुलिस कर्मी पहुंचा। लोगों का आरोप है कि कुछ दिनों से नगर की ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो गई है। बड़े वाहनों व काफी संख्या में चल...