भदोही, मई 2 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही-वाराणसी मार्ग पर स्थित चौरी बाजार में अतिक्रमण के चलते आए दिन भयंकर जाम लग रहा है। जाम के झाम में फंसे लोगों को घंटों हैरान होना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने आए क्षेत्रीय जनता को काफी दिक्कत झेलना पड़ रहा है। लगन में कई गुना लोगों की भीड़ बाजार में बढ़ गई है। दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी पर टिनशेड व मिट्टी पाटकर कब्जा कर ली गई है। जबकि शाम ढलते ही दर्जनों की संख्या में सब्जी, फल व चाट-अंडा की दुकाने सज जाती है। ऐसे में दो वाहन आमने-सामने हुए नहीं कि वाराणसी-भदोही व चौरी-ममहर मार्ग पर जाम लग जाता है। जाम के झाम में फंसे लोगों को हैरान होना पड़ रहा है। एक वर्ष पूर्व सीओ औराई एवं एसडीएम भदोही द्वारा बाजार में भ्रमण कर शीघ्र ही अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन विडंबना ही है कि आज भ...