सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान | शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण रोज जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा सामान फैलाने से रास्ता संकरा हो गया है। इससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोग रोज जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई, लेकिन फिर स्थिति पहले जैसी हो जाती है। दुकानदारों ने भी स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों ने प्रशासन से नियमित अभियान चलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...