कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- बाजार में आलू का भाव कम होने और कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर लगने वाले भाड़े के कारण किसान असमंजस में हैं। स्थिति यह है कि बाजार में मिलने वाला भाव कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालकर मंडी तक पहुंचाने में आने वाले खर्च से भी ज्यादा पड़ रहा है। ऐसे में किसान आलू उठाने के बजाय भाव बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इससे कोल्ड स्टोरेज संचालकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। जनपद मे दस कोल्ड कोल्ड स्टोरेज है। संचालकों के मुताबिक अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक सामान्य तौर पर अधिकांश आलू का उठान हो जाता है। इस बार उठान बेहद धीमा है। यह भी पढ़ें- खेत पर बेच देते आलू, कोल्ड में जेब से देना पड़ रहा भाड़ा किसानों के आलू नहीं निकालने से स्टोरेज की क्षमता लंबे समय तक भरी रहने के साथ बिजली, कर्मचारियों के वेतन, रखरखाव और अन्य संचालन खर्च लगातार ब...