सीवान, जून 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में खुले बाजार में गेहूं का भाव सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक होने से सरकारी खरीद में सुस्ती बनी हुई है। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य Rs.2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जबकि मंडियों में भाव इससे ज्यादा मिल रहा है। बताया जा रहा कि इस कारण से किसानों का रुझान पैक्स व व्यापार मंडलों की ओर कम है।

सरकारी खरीद की स्थिति खुले बाजार की तुलना में सरकारी केन्द्रों पर कम दिलचस्पी के कारण जिले में गेंहू खरीद की रफ्तार धीमी है। बहरहाल, जिले में एक अप्रैल से सरकारी स्तर पर किसानों से गेंहू की खरीदारी तो हो रही है, हालांकि बाजार भाव अधिक होने से इसकी गति काफी धीमी है। बताया जा रहा कि सरकारी स्तर पर बिक्री के लिए खोले गए गेंहू क्रय केन्द्रों पर अनुमान के मुताबिक किसानों की भीड़ ...