जहानाबाद, जुलाई 5 -- रतनी । पुलिस अधीक्षक कोटा किरण के निर्देश पर फरारियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शकुराबाद पुलिस ने बाजार प्रांगण से वारंटी गणेश साव को गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर बाजार प्रांगण से गणेश साव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के उपरांत उसे न्यायालय अभिरक्षा में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...