नई दिल्ली, जून 30 -- कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर मंगलवार को रॉकेट सा उड़ गए हैं। विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने इस कार कंपनी की रेटिंग अपग्रेड की है, इसके बाद कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 14,159.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। मारुति सुजुकी का घरेलू मार्केट में दबदबा है। घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 40 पर्सेंट से ज्यादा है। मारुति सुजुकी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 17,371.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 12,202.10 रुपये है। जेफरीज ने मारुति सुजुकी के शेयरों को दी है बाय रेटिंगविदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने मारुति सुजुकी पर अपनी रेटिंग अपग्रेड की है। ब्रोकरेज हाउस ने मारुति सुजुकी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। जेफरीज ने कंपनी के शेयरो...