सीवान, फरवरी 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला चांप ढाला से छोटपुर तक जाने वाली मुख्य सड़क प्रशासनिक उदासीनता व अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है। लगभग 8.65 किलोमीटर लंबी यह सड़क पथ निर्माण विभाग के मानचित्र पर चौड़ी है, लेकिन धरातल पर इसकी जमीन अवैध अतिक्रमण की शिकार है। इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं। कागजों में जो सड़क चौड़ी दिखती है, वह मौके पर एक संकरी में तब्दील हो गई है। आलम यह है कि जगह की उपलब्धता के बावजूद लेफ्टआउट हिस्सों का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा। इससे पूरा शहर दिन भर जाम के झाम में फंसकर कराह रहा है। इस सड़क की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि यहां समस्या जमीन की कमी नहीं, बल्कि अवैध कब्जा है। बबुनिया मोड़ से लेकर जेपी चौक तक का हिस्सा इसका सबसे प्रत्यक्ष प्रमाण है। यहां सड़क के दोनों किनारों पर अ...