पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सरकारी स्कूलों में वर्ग एक से आठवीं कक्षा के बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन में बाजार मूल्य में वृद्धि हो जाने से बच्चों की थाली से अंडा गायब हो गया है। जबकि सरकार का निर्देश है कि पूरक पोषाहार के तहत बच्चों को सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को अंडा अनिवार्य परोसा जाना है। परंतु फिलहाल अंडा के दामों में तेजी से बढ़ोतरी होने से स्कूल के हेडमास्टर भी परेशान हो गए हैं। कुछ स्कूलों में अभी तक किसी तरह बच्चों को अंडा उपलब्ध कराया जा रहा है आने वाले दिनों में अंडा उपलब्ध कराना मुश्किल हो जाएगा। सरकार स्तर से बच्चों को अंडा देने के लिए प्रति बच्चा छह रुपए दिये जाते हैं,परंतु बाजार में अंडा का मूल्य 8.75 रुपए हो गए हैं। ऐसे स्थिति में स्कूलों में मध्याह्न भोजन का बजट बिगड़ गया है। जिन स्कूलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.