सिमडेगा, मई 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मानसून की दस्तक होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। लेकिन शहर की जाम नालियों की सफाई को लेकर नप अब तक पूरी तरह गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बारिश शुरू होते ही शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका बढ़ गई है। खासकर बाजार टांड स्थित मांस और मछली बाजार के दुकानदारों को अभी से ही परेशानी सताने लगी है। बाजार टांड में आज तक समुचित नाली निर्माण नहीं हो पाया है। इसके कारण हल्की बारिश में भी सड़क किनारे पानी जमा हो जाता है। मांस और मछली बाजार होने के कारण दुकानों से निकलने वाले अपशिष्ट और मांस के छोटे-छोटे टुकड़े भी जमा पानी में बहकर रुक जाते हैं। कुछ ही समय में वहां से तेज बदबू उठने लगती है। जिससे आसपास के लोगों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ...