प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के महरौली जगदीशपुर निवासी 45 वर्षीय मो. सलीम सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से बाइक से सामान खरीदने बाजार आ रहा था। रास्ते पहले से घात लगाए पड़ोसी ने चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। लोग घायल को ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...