मथुरा, मार्च 9 -- चौमुहां। थाना जैंत अंतर्गत गांव राल में दिनदहाड़े युवक का रास्ता रोक नामजदों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर लोहे की पत्ती लगे लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​शनिवार को गांव राल निवासी मोहन ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। इसके माध्यम से बताया कि पांच मार्च दोपहर करीब ढाई बजे वह घर से किसी काम के लिए बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के रवि और नैना ने उसका रास्ता रोक कर गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने लोहे की पत्ती लगे डंडों से हमला कर लहुलुहान कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह गिर गया। चीख-पुकार सुन आसपास से लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए...