औरैया, अप्रैल 27 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दयानगर बीसलपुर में बाजार जा रही एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक पर शराब के नशे में गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दयानगर बीसलपुर निवासी सपना पत्नी संजय रविवार शाम करीब 5:30 बजे गांव में लगने वाले बाजार से सामान लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के एक युवक ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी के साथ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर उसके साथ लात-घूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.