लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- खमरिया थाना क्षेत्र के समदहा गांव में निकट शारदा नदी पार करते समय समदहा निवासी मायाराम (55) पुत्र अशर्फी गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल खमरिया पुलिस को सूचना दी। एनडीआरएफ ने शारदा नदी में तलाश शुरू की। पर कामयाबी नहीं मिली। रविवार को थाना पुलिस की सूचना पर एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कर किया। परिजनों ने बताया कि मायाराम घर से बाजार जाने के लिए निकले थे और शारदा नदी पार करते समय यह हादसा हो गया। मौजूदा समय में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। तटवर्ती लोग पैदल ही नदी पार करने की कोशिश करते हैं। इसी कोशिश में यह हादसा हुआ बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.