बदायूं, अप्रैल 7 -- बिल्सी। क्षेत्र से दो युवतियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। पाीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया पांच अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे उनकी पुत्री और चचेरी बहन घर से बिल्सी बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्रियों को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...