नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- शेयर बाजार में गिरावट के दौरान अच्छे शेयर सस्ते भाव पर खरीदने की रणनीति को Buy on Dip कहा जाता है। लेकिन बाजार में यह दांव हमेशा कामयाब हो, इसकी कोई गारंटी नहीं होती। हाल के आंकड़े इसकी एक दिलचस्प तस्वीर दिखाते हैं। रिटेल निवेशकों ने सितंबर तिमाही के दौरान उन 8 कंपनियों के शेयरों में करीब 15,000 करोड़ रुपये लगाए, जिनके स्टॉक में गिरावट आई थी। इनमें से 5 शेयरों ने अगले एक महीने में अच्छी रिकवरी दिखाई, जबकि 3 अब भी दबाव में हैं। इस लिस्ट में HDFC Bank, BSE, Groww और Reliance Industries जैसे शेयर शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट के दौरान निवेशकों ने खरीदारी की और बाद में इनमें तेजी देखने को मिली। हालांकि, Hindustan Copper, Suzlon Energy और Power Finance Corporation (PFC) में निवेश करने वालों को अभी राहत नही...