अल्मोड़ा, अप्रैल 6 -- सोमेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में घर से बाजार गया किशोर वापस नहीं लौटा है। पुलिस के मुताबिक पोखरी रमनम निवासी शंकर राम ने तहरीर दी है। कहना है कि उनका 17 साल का बेटा चार अप्रैल को बाजार गया था। तमाम जगह ढूंढखोज के बाद भी बेटे का सुराग नहीं लग पाया है। उन्होंने पुलिस से बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। इधर, कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की ढूढखोज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...