जौनपुर, मार्च 29 -- चंदवक। मारिकपुर बाजार में घरेलू सामान लेने आए एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मझिली गांव निवासी आर्यन सिंह पुत्र संतोष सिंह शनिवार दोपहर मारिकपुर बाजार में सामान खरीदने आए थे। उनका आरोप है कि कन्हैया राजभर की मिठाई दुकान के पास कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में आर्यन के हाथ, सिर और नाक में चोटें आईं। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आग लगने से सरसो की फसल जलीनौपेड़वा। बदलापुर थाना क्षेत्र के बेलावा गांव में शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने मड़ाई के लिए तैयार सरसों की ढाई एकड़ फसल में आग लगा दी। आग से खेत मे रखा तीन सौ बोझ जलकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.