कौशाम्बी, जून 12 -- पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे रहने वाले मुकेश शर्मा जनपद न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम उनका बेटा अंकित शर्मा बाइक लेकर सब्जी खरीदने समदा बाजार गया था। बाइक सड़क किनारे खड़ी करके खरीदारी करने लगा। इस दौरान चोरों ने बाइक पार कर दी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने जल्द ही वारदात का अनावरण कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...