बाजार गई युवती लापता, मुकदमा दर्ज
गोंडा, फरवरी 27 -- नवाबगंज। घर से दवा लेने के लिए बाजार गई युवती लापता हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी गुरुवार के सुबह दस बजे घर से अपने भाई की दवा लेने के लिए बाजार गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। बताया कि दुर्गा गंज माझा निवासी गौतम निषाद ने उसकी बेटी को शादी करने की नीयत से अगवा किया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.