इटावा औरैया, मार्च 2 -- कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर से बाजार जाने के बाद एक महिला अपनी सात माह की मासूम बेटी के साथ लापता हो गई। देर रात तक घर न लौटने पर पति ने थाना भरथना में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी सोनू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 25 वर्षीय पत्नी सोनी 1 मार्च की दोपहर करीब एक बजे सात माह की बेटी तान्या को साथ लेकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...