सीवान, मई 18 -- सीवान। शहर के मुख्य बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के कारण दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी हो रही है। फुटपाथ और सड़क पर ठेले लगने से जाम की स्थिति बनी रहती है। ग्राहकों को बाजार में आने-जाने में दिक्कत होती है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। अधिकारियों ने जल्द अभियान चलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...