लातेहार, जून 21 -- महुआडांड़, प्रतानिधि। महुआडांड़ बाजार क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़क जर्जर हैं। क्षेत्र के जीतू स्टेशनरी दुकान से महावीर मंदिर तक कई सालों से बदहाल है। पूरी सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से कीचड़ और फिसलन हो गई है। पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह मार्ग बाजार का मुख्य रास्ता है। महावीर मंदिर में रोज सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इसी रास्ते से गुजरते हैं। बारिश में तो हालात और खराब हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क दुरुस्त मरम्मत करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जीतू स्टेशनरी से महावीर मंदिर तक सड़क जर्जर, मरम्मत की मांग यह भी पढ़ें- बाजार के जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...