लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाताईद-उल-फित्र की तैयारियों में चौक, नक्खास और अमीनाबाद के बाजारों में सेवइयों की खरीदारी जोरों पर है। लोग घर की शीर खुरमा और सेवइंयों की दावत के लिए विभिन्न प्रकार की सेवइयां खरीद रहे हैं। बाजार में इस बार मांग पिछले साल से ज्यादा है, जबकि महंगाई के कारण दामों में 20 से 25 फीसदी की बढ़ोतरी है।बनारसी महीन और किमामी (मीठी-खुशबूदार) सेवईं सबसे ज्यादा बिक रही है। लखनवी सेवईं पारंपरिक तौर पर मोटी और स्वादिष्ट होती है। इसके साथ रिफाइन सेवईं, रोस्टेड और सूजी वाली सेवईं शामिल हैं। कुछ दुकानों पर फेनी (मोटी सेवई) और इम्पोर्टेड या स्पेशल पैक भी उपलब्ध हैं। बाजार में सेवइंयों की कीमत 80 रुपए से 250 रुपए प्रतिकिलो हैं।बाजार में कपड़े, मेवे की खरीदारीशहर की सड़कों पर खुशबू फैल रही है। ईद की तैयारियां लखनऊ के बाज...