सीवान, दिसम्बर 8 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में सरकारी जमीन और सड़क के किनारे का अतिक्रमण हटाने से बड़हरिया की खूबसूरती लौट आई है। जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय का दशा और दिशा सुधरता नजर आ रहा है। रविवार को काफी संख्या में बाजार करने आई महिलाएं शांति पूर्वक बाजार में समान खरीदती नजर आई। इधर, दुकानदारों को भी बल्ले बल्ले है। मार्केट के दुकानदारों ने भी स्थानीय प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि मार्केट के सामने ठेला लगने और बाइक को खड़ा करने से दुकानदारी प्रभावित होती थी। अब जाम भी नहीं लग रहा है और ग्राहक भी आसानी से बाजार में आने लगे है जिससे दुकानदारी भी अच्छा चल रहा है। अतिक्रमण मुक्त बनाने से सड़क भी चौड़ी हो गई है। पूरा सड़क खाली दिखाई पड़ रहा है। क्रिकेटर महताब तौवब उर्फ पप्पू भाई का कहना है कि अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थ...