शाहजहांपुर, मई 2 -- कलान। कलान नगर में विक्रमपुर मोड़ के पास शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खाली पड़े प्लॉट में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही ग्राम मकरंदपुर निवासी 50 वर्षीय सत्यपाल पुत्र गुरसहाय के रूप में हुई।

परिवार की जानकारी मृतक के बड़े बेटे सर्वेश ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार दोपहर घर से कलान जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे। शनिवार सुबह उनका शव मिलने की खबर मिली। सत्यपाल एक पैर से दिव्यांग थे। घटनास्थल पर शव से कुछ दूरी पर उनकी हाथ की छड़ी और सैंडल पड़े मिले। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरे...