गंगापार, अप्रैल 5 -- तीन दिन पहले दो अप्रैल को सुबह घर से उरुवा बाजार के लिए निकली युवती लापता हो गई। परिजनों ने संभावित स्थानों पर बेटी की खोजबीन की, लेकिन कोई पता न चल सका तो मेजा थाने पहुंच गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस लिखापढ़ी दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। मेजा के गांव की एक बेटी दो अप्रैल को घर से उरुवा बाजार कहकर निकली थी, जब कुछ घंटे बाद तक घर नहीं लौटी तो उसके पिता ने बेटी को फोन कर जानकारी चाही। उस समय बेटी ने बताया कि वह नैनी में है। इसके बाद फोन बंद हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...