लातेहार, जून 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार के मुख्य सड़क काफी जर्जर हो गई है। अंबेडकर चौक से लेकर आदर्शनगर मोड़ तक सड़क पर कई गड्ढे हो गए हैं। बिरेन्द्र,डब्लू,मनोज आदि कई लोगो ने बताया कि बारिश होते ही समूची सड़क के गड्ढे में पानी जमा हो जाता है। लोगो का पैदल चलना दूभर हो जाता है। सबसे ज्यादा महिला और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। बरसात में लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होने इस जर्जर सड़क का रिपेयर कराने की मांग सम्बंधित अधिकारियों से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...