गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद,संवाददाता। त्योहारों और व्रत के समय में कुट्टू के आटे की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने शहर के उन बाजारों को चिह्नित किया है, जहां कुट्टू की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। इन बाजारों में अब विशेष अभियान चलाकर कुट्टू के आटे की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो सके।नवरात्र पर्व के दौरान मिलावटखोरो पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अधिकारियों की रोस्टर बनाकर तैनाती की है। टीमों में 21 अधिकारी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर जांच कर रहे है। विभाग में सबसे अधिक साबुत कुट्टू या कुट्टू के आटे की बक्रिी वाले बाजारों को चिन्हित किया है। अब इन...