लखनऊ, मई 13 -- उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के व्यापारियों ने बुधवार को बाजार की समस्याओं को लेकर नगर निगम और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण, सर्विस रोड, नाले, पार्किंग, पटरी दुकानदारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के एसीपी कृष्णानगर, नगर निगम जोन-पांच व आठ के जोनल अधिकारियों को समस्याओं की फेहरिस्त सौंपी। प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा से मिलकर शांति नगर फुट ओवरब्रिज पर एस्केलेटर लगाने की मांग रखी। इस दौरान जितेंद्र कुमार हजेला, नागेंद्र सिंह, सोमेश यादव और हरजीत सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...