नई दिल्ली, अगस्त 25 -- रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के बाद कुछ मीठा खिलाने की बात हो, तो हर बार बाजार की मिठाई क्यों? इस बार भाई के लिए कुछ ऐसा बनाइए, जिसे देखते ही उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाए। चॉकलेट लावा केक एक ऐसा ही बढ़िया ऑप्शन है। बाहर से नरम केक और अंदर छिपी पिघली हुई चॉकलेट- इसे काटते ही जब गर्म चॉकलेट बाहर निकलेगी, तो इसे देखकर ही खाने का मन करेगा। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए घंटों रसोई में खड़े होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान चीजों से यह केक घर पर ही बन जाएगा। तो इस रक्षाबंधन भाई के लिए बनाइए यह खास चॉकलेट सरप्राइज, नोट कर लें रेसिपी।चॉकलेट लावा केक बनाने के लिए क्या चाहिए? आधा कप डार्क चॉकलेट 100 ग्राम मक्खन आधा कप मैदा एक तिहाई कप पिसी चीनी एक तिहाई कप कोको पाउडर एक चौथाई कप मिल्क पाउडर आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर आधा...