अंबेडकर नगर, मार्च 11 -- अम्बेडकरनगर। बनपद में भगवान विश्वकर्मा से जुड़े वंशजों की स्थिति कुछ खास बेहतर नजर नहीं आ रही है। बड़ी-बड़ी कंपनियों की चमक दमक के सामने पारंपरिक पेशे से जुड़े बढ़ई व लोहार समाज के लोग जीवन यापन करने तक ही सीमित रह जा रहे हैं। कच्चा माल न मिलने से इस वर्ग के लोगों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रही सही कसर बड़ी बड़ी कंपनियों के शोरूम पूरी कर दे रहे हैं। कंपनियों के शोरूम में रखे फर्नीचर के सामानों की चमक दमक ग्राहकों को इस तरह आकर्षित कर रही है कि लोग चमक दमक के बीच सामान असली नकली की पहचान न कर खरीद लेते हैं। वहीं लोहार समाज के लोग अब किसानों के द्वारा मिलने वाली त्योहारी व विदाई तक ही सीमित रह गये हैं। घटते खेती के रकबे व बढ़ते आधुनिक कृषि उपकरणों के चलते किसान लोहार तक जाना मुनासिब ही नहीं समझते।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.