बदायूं, फरवरी 27 -- बिल्सी संवाददाता। नगर के तहसील रोड स्थित साप्ताहिक बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खरीदारी करने आई एक महिला का नाबालिग बेटा भीड़ में बिछड़ गया। मिर्जापुर निवासी संगीता पत्नी निर्दोष अपने पुत्र हिमांशु के साथ बाजार में सामान लेने आई थीं। इसी दौरान खरीदारी करते समय उनका बेटा अचानक भीड़ में कहीं गुम हो गया। बच्चे के अचानक नजरों से गायब होने पर संगीता घबरा गईं और बाजार में इधर-उधर तलाश करती रहीं, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी हिमांशु का कोई पता नहीं चला। परेशान मां ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति केंद्र व कस्बा पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में सघन तलाश अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को सुरक्षित मां ...