लातेहार, मार्च 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में लघु सिंचाई विभाग से टेंडर से घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच तो हुई, लेकिन कार्रवाई के बारे में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। लोगों का कहना है कि जांच हुई करीब चार महीने गुजर गए। बाजार में पीसीसी सड़क निर्माण की जांच के दौरान अधिकारियों के सामने बाजार के लोगो ने सड़क का घटिया निर्माण करने की शिकायत की थी। कई लोगों ने कहा कि जेई की मौजूदगी में भी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उतना ध्यान नहीं दिया गया था , लेकिन बावजूद अब तक क्या कार्रवाई हुई है, बाजारवासियों को पता नहीं चल पाया है। लोगो ने विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई को सार्वजनिक करने की मांग की है। इधर सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने कहा कि जिस तरह घटिया सड़क निर्माण खुल तौर पर किया गया, लगता है कि जांच में ही कार्रवाई उलझ कर रह गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.