लातेहार, मार्च 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में लघु सिंचाई विभाग से टेंडर से घटिया पीसीसी सड़क निर्माण की जांच में कार्रवाई फंस गई है। जांच के करीब चार महीने के बाद भी कोई कार्रवाई की सूचना नही मिली है। बता दे कि बाजार पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच विभागीय अधिकारियों के द्वारा की गई थी। जांच के दौरान बाजार के कई दुकानदारो ने सड़क का घटिया निर्माण करने की शिकायत की थी। कई लोगो ने कहा कि जेई की मौजूदगी में भी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ गया है, लेकिन बावजूद अब तक क्या कार्रवाई हुई है, बाजारवासियों को पता नही चल पाया है। लोगो ने विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई को सार्वजनिक करने की मांग की है। इधर सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने कहा कि जिस तरह घटिया सड़क निर्माण खुल तौर पर किया गया, लेकिन जांच में ही कार्रवाई उलझ कर रह...