नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाली केसर का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मिठाइयों में किया जाता है। इसके अलावा ये स्किन केयर में भी यूज की जाती है। अपने औषधीय गुणों की वजह से केसर का इस्तेमाल दादी-नानी के नुस्खों में भी किया जाता है। केसर को 'लाल सोना' कहा जाता है, लेकिन बाजार में मिलने वाला हर लाल केसर असली नहीं हो सकता। दरअसल केसर काफी महंगा आता है। ऐसे में इसमें मिलावट का खतरा बना रहता है। कई बार केसर में मक्के के रेशों, प्लास्टिक या धागों को लाला रंग में रंगकर केयर के नाम पर बेच देते हैं। अगर आप बाजार से केसर खरीद रहे हैं तो ठगी से बचने के लिए कुछ तरीकों से इसे चेक जरूर कर लें। इन तरीकों से केसर को चेक करने में बहुत कम समय लगता है और आप खुद को नकली सामान खरीदने से भी बचा सकते हैं।बाजार की केसर असली है या नकली कैसे चेक क...