नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- IDBI बैंक के शेयर में आज बुधवार, 14 अक्टूबर को को जबरदस्त उछाल है। एनएसई पर सुबह के कारोबार में 13% तक चढ़ गए। शेयर बाजार का मूड कमजोर होने के बावजूद बैंक के शेयर में खरीदारी दिखी। शेयर पिछले बंद भाव 82.94 के मुकाबले 84.80 रुपये पर खुला और करीब 13 प्रतिशत तक उछलकर 93.60 रुपये के दिन के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, सवा 11 बजे के आसपास यह स्टॉक 8.30 प्रतिशत ऊपर 89.82 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ, सेंसेक्स सुबह के कारोबार में करीब 0.20 प्रतिशत गिर गया और सवा 11 बजे 0.08 प्रतिशत चढ़कर 73095 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।IDBI का शेयर क्यों चढ़ रहा है इस बैंकिंग शेयर में तेजी की एक बड़ी वजह यह है कि IDBI बैंक ने 12 अक्टूबर को बताया था कि उसका बोर्ड 17 अक्टूबर को बैठक करेगा। इस बैठक में 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई...