अलीगढ़, अप्रैल 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आपकी हर हरकत पर पहरा बैठने जा रहा है। शहर के चौराहों से लेकर बाजार की सड़कों पर व्यक्ति की हर गतिविधि पर नजर होगी। सड़क किनारे कूड़ा फेंकने, अतिक्रमण करने, वारदात कैमरे में कैद होगी। मुख्य सड़कों व चौराहों के बाद अब बीच के बाजारों व खाली स्थानों पर कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। अपराध को अंजाम देने वालों की शामत आएगी। सबूत पुलिस को आसानी से उपलब्ध होंगे। इससे आर्थिक दंड के साथ जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को रसलगंज, बारहद्वारी, रघुवीर पुरी, होली चौक तक लगाए गए 30 कैमरों का भौतिक सत्यापन किया। यह भी पढ़ें- पुरानी चुंगी पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी निजात अगले तीन दिनों में जमालपुर, शमशाद मार्केट, मामू भांजा सहित अन्य व्यस्ततम बाजारों मे...