संतकबीरनगर, अप्रैल 11 -- संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के सुंदरनगर मोहल्ले में दिनदहाड़े एक घर में चोर घुस गए और चोरी की वारदात की। सूचना पर पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई और गहनता से जांच पड़ताल की। पीड़ित देवीसरन पुत्र रामआसरे शहर के एक होटल में मैनेजर है। जबकि उनके बेटे सिंचाई विभाग में नौकरी करते है। 09 अप्रैल को बाप-बेटे अपने-अपने काम पर चले गए। घर पर अकेली देवी सरन की पत्नी थी। पत्नी भी दोपहर में बाजार करने चली गई। उसी दौरान दो चोर आए और दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित परिजन पहले बैग से 10 हजार रूपये चोरी होने की बात बताए,लेकिन बाद में बैग में ही रुपये मिल गया। जांच में प्रथम दृष्टया चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। वैसे आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक दिखाई दे रहे है। प्रकरण...