नई दिल्ली, मई 29 -- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनिया भर में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसको लेकर कहीं पॉजिटिव माहौल है तो कुछ लोग सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। अब भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि AI निश्चित तौर पर काम करने के तरीके और कई उद्योगों को बदलने की क्षमता रखता है लेकिन इसके लिए बाजार में जो तेज उत्साह दिख रहा है, वह फिलहाल वास्तविकता से आगे निकलता नजर आ रहा है।क्या कहा रघुराम राजन ने? प्रोजेक्ट सिंडिकेट में हाल ही में प्रकाशित एक लेख में रघुराम राजन ने कहा कि AI सेक्टर में निवेश को लेकर बढ़ती मार्केट यूफोरिया चिंता बढ़ाने वाली है, खासतौर पर तब जब इस क्षेत्र में भारी निवेश बड़े पैमाने पर कर्ज के जरिए किया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि कंपनियां डेटा सें...