कानपुर, जून 17 -- रसूलाबाद। रतनपुर बाजार में सब्जी खरीदने आए चतुर निवादा गांव के एक किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंचे परिजन उन्हें कानपुर ले गए जहां उपचार किया गया। गत 22 मई को इसी सांड़ ने बुजुर्ग को पटक कर मार डाला था। रसूलाबाद क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक सांड़ लोगों पर हमलावर हो रहा है। बुधवार को बाजार में सब्जी खरीदने आए चतुर निवादा निवासी गोविंद सिंह पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। बता दें कि गत बाइस मई को खेत पर जा रहे बुजुर्ग श्रीराम कठेरिया को इसी सांड़ ने जमीन पर पटक कर मार डाला था। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने सांड़ को पकड़वा...