गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम। होली के बाद अब बाजारों से लेकर देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र की तैयारियां शुरू हो गई। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। पूजन सामग्री के लिए बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजार में पूजन सामग्री की बिक्री बढ़ने लगी है। 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहा है। नौ दिन का व्रत रखने वाले लोग अभी से तैयारी करना शुरू कर दिए हैं। मंदिरों की साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। शहर के सदर बाजार में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। पूजन सामग्री की दुकान पर महिलाओं ने जरूरत के हिसाब से पूजन सामग्री की खरीदी करने लगी है। इसमें माता रानी की चुनरी, सादा कलश और रंगीन कलश, माता रानी का शृंगार पैकेट, कुमकुम, देवी की मूर्ति या चित्र, जौ, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, नारियल, साफ चावल, पान, सुपारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.