नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रोजमर्रा के लेनदेन में छुट्टे पैसे की कमी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जून के अंत तक देश के विभिन्न शहरों में सिक्के और छोटे मूल्य के नोट देने वाले विशेष मशीनें लगाने की तैयारी में है। यह पहल केंद्र सरकार और आरबीआई के साथ मिलकर की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन मशीनों के जरिए 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्के तथा 10, 20 और 50 रुपये के नोट निकाले जा सकेंगे। नकदी प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। एसबीआई शुरुआती चरण में करीब 60 मशीनें मशीनें विभिन्न प्रमुख शहरों में लगाएगा, जहां छुट्टे पैसों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इसे धीरे-धीरे 13-14 राज्यों तक विस्तारित करने की योजना है। यदि इन मशीनों का उ...