मुरादाबाद, मार्च 2 -- होली को लेकर कई दिनों से नगर में सैकड़ों दुकानदार अबीर, गुलाल, पूजन सामग्री एवं रंग बिरंगी पिचकारियों से अपनी-अपनी दुकान सजाए हुए हैं। सोमवार को बाजारों में सजी दुकानों पर रखी डिजाइनर पिचकारियों ने बच्चों को खूब लुभाया। होली पर्व को धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक मनाने के लिए क्षेत्र के जयनगर, जटपुरा, बहापुर, बलिया, बल्लमगढ़, नाजरपट्टी, बंदे वाली मडिया, लालापुर पीपलसाना, कनकपुर, पिपली, रामपुर घोगर, दुल्हापुर, आदि लगभग दो दर्जन गांवों के सैकड़ो ग्रामीण खरीदारी करने सुरजन नगर पहुंचे। परिवारों के साथ आए हुए छोटे-छोटे बच्चों ने होली खेलने के लिए अलग-अलग डिजाइन की रंग बिरंगी पिचकरियां खरीदीं। यहां पर लगाई गई प्रत्येक दुकान पर सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.