हरदोई, मई 31 -- मल्लावां, संवाददाता। कस्बे की बाजारों में इन दिनों मोबाइल फोन चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और सब्जी मंडियों में खरीदारी के दौरान शातिर चोर लोगों की जेबों से कीमती मोबाइल फोन पार कर रहे हैं। कस्बे की लाला बाजार क्षेत्र में अब तक कई लोग मोबाइल चोरी का शिकार हो चुके हैं। सोमवार को मोहिउद्दीनपुर निवासी अनुराग मिश्र का कीमती मोबाइल फोन जेब से चोरी हो गया। उसी दिन चुंगी नंबर दो, मिर्जापुर निवासी अबरार का भी मोबाइल पार कर दिया गया। इससे पहले बंदीपुर निवासी प्रेम कन्नौजिया, मोहिउद्दीनपुर निवासी अजय पाण्डेय और बंदीपुर निवासी सौरभ भी मोबाइल चोरी की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा बाजीगंज निवासी नगर भाजपा कमेटी के कोषाध्यक्ष विमल गुप्ता 'बंटी', कटरा निवासी पत्रकार रियाज हुसैन तथा देवमनपुर निवास...